Edited By Vijay, Updated: 22 Jan, 2023 12:03 AM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली जाएंगे। इस दौरान उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री का इससे पहले गत 19 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली जाएंगे। इस दौरान उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री का इससे पहले गत 19 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था लेकिन 18 दिसम्बर को कोरोना पॉजिटिव आने के कारण यह मुलाकात नहीं हो पाई थी। मुख्यमंत्री राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करेंगे। शिष्टाचार भेंट के दौरान वह प्रधानमंत्री से प्रदेश को उदार वित्तीय मदद प्रदान करने सहित प्रदेश से जुड़े अन्य मामलों को लेकर गुहार लगा सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वह पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्ड में दी जाने वाली तैनातियों को लेकर चर्चा कर सकते हैं, ऐसे में उनके दिल्ली दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here