हिमाचल दिवस समारोह के लिए स्पीति पहुंचे सीएम, कुंगरी गोंपा को 50 लाख देने का किया ऐलान

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2023 11:24 PM

cm sukhvinder singh in spiti

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर स्पीति के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे। वह अपनी धर्मपत्नी के साथ शुक्रवार सुबह सगनम हैलीपैड पर उतरे, जहां पर उनका स्पीति की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।

काजा (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर स्पीति के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे। वह अपनी धर्मपत्नी के साथ शुक्रवार सुबह सगनम हैलीपैड पर उतरे, जहां पर उनका स्पीति की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला कुंगरी गोंपा के लिए रवाना हुआ, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति काफी पसंद है। उन्होंने कुंगरी गोंपा को 50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दल को भी 50000 रुपए की राशि देने का ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास के नाम पर इतना कर्जा ले रखा है कि हर व्यक्ति के ऊपर 92840 रुपए कर्ज है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता से वायदा करते हैं कि आने वाले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश की आॢथकी में सुधार होगा और हिमाचल प्रदेश देश के सबसे अमीर राज्यों में शामिल होगा। लाहौल-स्पीति के लोगों ने यहां की संस्कृति को आज भी संजोए रखा है, जिसका उदाहरण उन्होंने स्पीति में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला ढांखर मोनैस्ट्री पहुंचा, जहां उन्होंने धर्मपत्नी संग ढांखर गोंपा में शीश नवाया। यहां पर उन्होंने देर शाम लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित भी किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!