कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अदायगी वित्तीय स्थिति पर निर्भर, पैंशन में नहीं होगी कटौती

Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2024 11:32 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक सुधीर शर्मा की तरफ से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि भविष्य में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) की अदायगी वित्तीय स्थिति पर निर्भर करेगी।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक सुधीर शर्मा की तरफ से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि भविष्य में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) की अदायगी वित्तीय स्थिति पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारी को अब तक 46 फीसदी महंगाई भत्ता दे रही है, जबकि राज्य सरकार ने कर्मचारियों को मूल वेतन का 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार के पास कर्मचारियों की पैंशन को 50 से 30 फीसदी करने का कोई प्रस्ताव विचारार्थ नहीं है।

सुंदरनगर में 5 उद्घाटन व शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ीं
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधायक राकेश जम्वाल की तरफ से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों की 5 पट्टिकाएं तोड़ी गई हैं। इसमें 3 पट्टिकाएं फिर से लगा दी गई हैं जबकि शेष 2 को 1 माह के भीतर स्थापित कर दिया जाएगा।

वर्ष 2022-23 में 831028 वाहनों के चालान, 35.89 करोड़ एकत्र
वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान प्रदेश में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रावधानों के उल्लंघन के 831028 मामले दर्ज किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी विधायक डाॅ. जनक राज की तरफ से पूछे प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि इन चालानों से 35.89 करोड़ रुपए की धनराशि एकत्र हुई।

सड़क निर्माण में उपयोग आया 4259 किलो कचरा
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण के लिए 4259 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा उपयोग में लाया गया है। उन्होंने यह जानकारी विधायक आशीष शर्मा की तरफ से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश के सभी उपमंडलों में एक किलोमीटर सड़क को कटे हुए प्लास्टिक कचरे के साथ पक्का करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!