हिंदुत्व के नाम पर सियासत करने वालों पर भारी पड़ी कांग्रेस विचारधारा : सुखविंदर सिंह

Edited By Vijay, Updated: 06 May, 2023 11:17 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा और नगर निगम शिमला के चुनाव में हिंदुत्व के नाम पर सियासत करने वालों पर कांग्रेस की विचारधारा भारी पड़ी है। वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में संभाला मोर्चा 
शिमला (कुलदीप):
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा और नगर निगम शिमला के चुनाव में हिंदुत्व के नाम पर सियासत करने वालों पर कांग्रेस की विचारधारा भारी पड़ी है। वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 97 फीसदी हिंदू रहते हैं लेकिन उन्होंने हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को वोट नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुत्व को सियासी हथियार बनाने के अलावा अब चुनाव से 6 माह पहले ईडी और आयकर विभाग के प्रभाव का भी प्रयोग कर रही है। इसके बावजूद जनता कांग्रेस को समर्थन देने के लिए आगे आ रही है। 

8 मई को दिल्ली लौटेंगे मुख्यमंत्री
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह 3 दिन तक कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद 8 मई को दिल्ली लौटने की संभावना है। वह 8 व 9 मई को कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से सत्ता एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेंगी। इस चर्चा के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्ड में खाली पदों को भरा जा सकता है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से दिल्ली में मुलाकात भी करेंगे, जिसमें हिमाचल प्रदेश से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर विशेषकर रेल विस्तार पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद उनके 12 मई तक वापस शिमला पहुंचने की संभावना है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!