पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए मुझे हैलीकॉप्टर दिया तो कांग्रेस को लग रही मिर्ची : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 22 Oct, 2021 09:52 PM

cm jairam thakur target in mandi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के भ्युली और भगवाहन वार्ड में शुक्रवार को चुनावी जनसभाएं करते कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के 4 साल पूरे होने के बावजूद कोई स्थायी मुद्दा नहीं है। कांग्रेस नेता जिन मुद्दों पर...

मंडी (रजनीश): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के भ्युली और भगवाहन वार्ड में शुक्रवार को चुनावी जनसभाएं करते कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के 4 साल पूरे होने के बावजूद कोई स्थायी मुद्दा नहीं है। कांग्रेस नेता जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं, उससे उनका भला नहीं होने वाला। 50 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया। कांग्रेस नेता बताएं कि फिर भी बेरोजगारी पर क्यों लगाम नहीं लगा पाए। महंगाई कोई आज बढ़ी ये सही नहीं है। कोविड संकट से पूरा विश्व जूझ रहा है, जिससे महंगाई बढ़ रही है।

एक-दूसरे को निपटाने की कोशिश में लगे हैं कांग्रेस नेता

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता एक-दूसरे को निपटाने की कोशिश में लगे हैं और इस उपचुनाव में भी खुद महंगे होटलों में आराम फरमाकर मेरे हैलीकॉप्टर का मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी ने चुनाव में मुझे हैलीकॉप्टर प्रचार को दिया है तो इसकी भी इन्हें मिर्ची लगी हुई है कि जयराम इतनी जगह जा रहा है और लोग भी उनको सुनने आ रहे हैं, जिससे इनकी जुंडली मंडी में बैठकर ही हैरान और परेशान है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में लोगों की जान बचाने का काम किया जो कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है। इतने वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन 2 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट तक नहीं बढ़ा पाए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!