स्कूटी सवार से जब्त की चरस, गिरफ्तार

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 17 Oct, 2020 07:46 PM

charas seized from scooter rider arrested

पुलिस थाना नूरपुर की पुलिस चौकी रैहन की टीम ने एक नाके के दौरान राजा का तालाब से जसूर रोड़ पर स्थित गारन के पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर आगे एक स्कूटी सवार व्यक्ति से शनिवार शाम को 38.72 ग्राम चरस बरामद की। जानकारी के अनुसार रैहन पुलिस चौकी की टीम...

राजा का तालाब (योगेश): पुलिस थाना नूरपुर की पुलिस चौकी रैहन की टीम ने एक नाके के दौरान राजा का तालाब से जसूर रोड़ पर स्थित गारन के पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर आगे एक स्कूटी सवार व्यक्ति से शनिवार शाम को 38.72 ग्राम चरस बरामद की। जानकारी के अनुसार रैहन पुलिस चौकी की टीम हैड कांस्टेबल अर्जुन, नीरज कुमार, कांस्टेबल सोमराज, गुरुदीप ने राजा का तालाब-जसूर रोड़ पर गारन के पास पैट्रोल पंप के नजदीक शनिवार शाम को नाका लगाया हुआ था। ऐसे में राजा का तालाब से जसूर की तरफ  स्कूटी नंबर एचपी -88-4938 जिसे सुशील कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी पजासरा डाकघर राजा का तालाब चला रहा था। पुलिस ने उसे चैकिंग के लिए रोका। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार व्यक्ति सुशील कुमार ने स्कूटी को भगाने की कोशिश की। ऐसे में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी में से  38.72 ग्राम चरस बरामद करके उसे गिरफ्तार करके स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी नूरपूर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!