नादौन के सभी BDC और जिला परिषद वार्डों के मतगणना केंद्र में बदलाव, DC ने जारी किए नए आदेश

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 May, 2026 01:07 PM

change in counting centers for all bdc and district council wards in nadaun

Hamirpur News : विकास खंड नादौन के सभी 27 बीडीसी वार्डों और चारों जिला परिषद वार्डों के मतगणना केंद्र में बदलाव किया गया है। इस संबंध में संशोधित आदेश जारी करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन बीडीसी और...

Hamirpur News : विकास खंड नादौन के सभी 27 बीडीसी वार्डों और चारों जिला परिषद वार्डों के मतगणना केंद्र में बदलाव किया गया है।

इस संबंध में संशोधित आदेश जारी करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन बीडीसी और जिला परिषद वार्डों की गिनती अब सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के कमरा नंबर 102 और 103 में होगी। कमरा नंबर 107 को भी मतगणना से संबंधित कार्य के लिए रखा गया है।

उपायुक्त ने बताया कि पहले नादौन के पंचायत समिति हॉल को मतगणना केंद्र बनाया गया था, लेकिन अब यह मतगणना केंद्र राजकीय महाविद्यालय में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!