चम्बा में महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 रही तीव्रता

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jul, 2026 05:55 PM

chamba earthquake tremors

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शुक्रवार रात्रि भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई है। राहत की बात यह है कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, जिसके कारण अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की कोई खबर...

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शुक्रवार रात्रि भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई है। राहत की बात यह है कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, जिसके कारण अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप का समय आधी रात के बाद का था, इसलिए ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे और बहुत कम लोगों को ही इन झटकों का अहसास हो पाया। वैज्ञानिकों के अनुसार, 2.6 तीव्रता का भूकंप माइक्रो श्रेणी में आता है, जिससे आमतौर पर इमारतों या बुनियादी ढांचे को कोई नुक्सान नहीं पहुंचता है। इसका केंद्र सतह से मात्र 5 किलोमीटर नीचे था। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!