Chamba: 6 वर्ष के बच्चे को रावी नदी में फैंकने के मामले में आरोपी पिता पुलिस रिमांड पर

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Aug, 2026 09:09 PM

chamba accused police remand

शराब के नशे में धुत्त होकर अपने 6 साल के मासूम बच्चे को रावी नदी में फैंकने के आरोपी पिता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।

चम्बा (काकू): शराब के नशे में धुत्त होकर अपने 6 साल के मासूम बच्चे को रावी नदी में फैंकने के आरोपी पिता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिमांड अवधि में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर एक पिता इतना क्रूर कैसे बन गया। उसने अपने जिगर के टुकड़े को क्यों नदी में फैंका। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास करेगी। बता दें कि आरोपी हितेश की पत्नी से अनबन चल रही थी और वह मायके गई हुई थी। बीते सोमवार को उसने पत्नी को फोन किया और कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद उसने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को परेल पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फैंक दिया।

देखते ही देखते लड़का रावी नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। मंगलवार सुबह हितेष ने स्वयं पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उधर, बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही रावी नदी में बच्चे की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑप्रेशन चलाया है, लेकिन अभी तक बच्चे को ढूंढने में कामयाबी नहीं मिली। रावी का बहाव तेज होने सर्च ऑप्रेशन में दिक्कतें आ रही हैं। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!