दर्दनाक हादसा : 200 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

Edited By Vijay, Updated: 31 Oct, 2020 06:29 PM

car accident in chamba death of 4

चम्बा जिला के हिमगिरी के सदरूनी में एक कार के खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कार करीब 200 फुट गहरी खाई में गिरी है। हादसे में मारे गए 4 लागों में 2 महिलाएं व 2 पुरुष शामिल हैं।

चम्बा (सलीम/काकू): चम्बा जिला के हिमगिरी के सदरूनी में एक कार के खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कार करीब 200 फुट गहरी खाई में गिरी है। हादसे में मारे गए 4 लागों में 2 महिलाएं व 2 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कार नकरोड़ से सदरूनी आ रही थी  कि इस दौरान यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार के खाई में गिरते ही 2 महिलाओं व एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कार चालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे में मारे गए चारों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!