Himachal: श्री नैना देवी में UP के श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, क्रैश बैरियर से टकराकर हवा में लटकी...मची चीख-पुकार

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2026 05:05 PM

bus accident in bilaspur

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। माता के दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से जा टकराई।

बिलासपुर (मुकेश): हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। माता के दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से जा टकराई। गनीमत यह रही कि बस क्रैश बैरियर से टकराने के बाद वहीं अटक गई, जिससे उसमें सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। यदि बस क्रैश बैरियर को तोड़कर सैंकड़ों फुट गहरी खाई में गिरती, तो एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं का एक जत्था बस में सवार होकर माता श्री नैना देवी के दर्शनों के लिए आया था। दर्शनों के उपरांत जब वे वापस लौट रहे थे, तभी ढलान वाले रास्ते पर अचानक बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। बेकाबू हुई बस सीधे क्रैश बैरियर से टकराई और आधी हवा में लटक गई। जिस समय यह घटना घटी, उस वक्त बस में लगभग 42 श्रद्धालु सवार थे। बस के क्रैश बैरियर से लटकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, सभी यात्री बाल-बाल बच गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह माता श्री नैना देवी की ही कृपा है कि इतना भयंकर हादसा होने से टल गया और सभी सुरक्षित हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोट कहलूर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। इसके बाद बस चालक के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!