अब चरस तस्कर का भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे, नशे की इतनी बड़ी खेप हुई बरामद

Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2020 08:00 PM

brother of hashish smuggler arrested

पुलिस ने भुलंग बिहाल में एक आरोपी को 850 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का भाई भी बीते वर्ष 5 किलोग्राम चरस की खेप के साथ धरा गया था। पुलिस ने ताजा मामले में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (शम्भू ): पुलिस ने भुलंग बिहाल में एक आरोपी को 850 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का भाई भी बीते वर्ष 5 किलोग्राम चरस की खेप के साथ धरा गया था। पुलिस ने ताजा मामले में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार पतलीकूहल थाना की एक टीम भुलंग बिहाल इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी कर रही थी और कई लोगों को पुलिस ने मास्क आदि पहनने के लिए भी कहा। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग भी की जा रही थी। पुलिस ने भुलंग बिहाल इलाके में एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका।

पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति पुलिस के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस की खेप बरामद हुई। तोलने पर चरस की यह खेप 850 ग्राम पाई गई। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय प्रेम चंद निवासी डमचीन फोजल के रूप में हुई है।

कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अक्तूबर महीने में इस आरोपी का भाई भी 5 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चरस की खेप कहां से लाई और इसकी डिलीवरी कहां दी जानी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!