Hamirpur: ब्यास नदी में डूबे युवक का शव बरामद, 3 दिन पहले हुआ था हादसा...साथियों ने नहीं दी किसी को सूचना

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2026 06:07 PM

body of youth drowned in beas river recovered

हमीरपुर जिले के अंतर्गत दाड़ला पंचायत के भलेठ क्षेत्र में भलेठ व सीहोरबल्ला गांवों को मिलाने वाले ब्यास पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने नदी के बीच शव को फंसे हुए देखा तो इसकी  सूचना सुजानपुर पुलिस थाना में...

सुजानपुर: हमीरपुर जिले के अंतर्गत दाड़ला पंचायत के भलेठ क्षेत्र में भलेठ व सीहोरबल्ला गांवों को मिलाने वाले ब्यास पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने नदी के बीच शव को फंसे हुए देखा तो इसकी  सूचना सुजानपुर पुलिस थाना में दी। इसके बाद सुजानपुर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाल कर किनारे तक लाया गया। जांच के दौरान मृतक युवक की पहचान सुजानपुर के डोली क्षेत्र में तूड़ी की दुकान में कार्य करने वाले एक 26 वर्षीय प्रवासी युवक के रूप में हुई। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक करीब 3 दिन पूर्व शनिवार को अपने कुछ प्रवासी साथियों के साथ डोली क्षेत्र में ब्यास नदी में नहाने गया था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पानी के तेज बहाव में वह डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक के डूबने के बाद उसके साथी काफी देर तक उसे तलाश करते रहे, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो वे वहां से चले गए। 

हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक के साथियों ने इस घटनाक्रम के बारे में न तो स्थानीय पुलिस थाना में इसकी सूचना दी और न ही स्थानीय प्रशासन को इस घटनाक्रम के बारे में अवगत करवाया, यदि समय पर मृतक के साथियों ने इस घटनाक्रम के बारे में पुलिस को सूचना दी होती तो शायद जिस शव को मंगलवार को ब्यास नदी से निकाला गया, उसे 3 दिन पहले भी निकाला जा सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।

थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक डोली क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के साथ नहाने गए उसके दोस्तों से भी इस घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!