HPTU Hamirpur: खाली सीटों पर डायरैक्ट एडमिशन मौका! स्पॉट काऊंसलिंग का शैड्यूल जारी, नोट कर लें तारीखें

Edited By Vijay, Updated: 07 Aug, 2026 10:27 PM

hptu hamirpur

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में दाखिले की चाह रखने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न कोर्सेज में खाली बची सीटों को भरने के लिए स्पॉट राऊंड काऊसलिंग का पूरा शैड्यूल जारी कर दिया है।

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में दाखिले की चाह रखने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न कोर्सेज में खाली बची सीटों को भरने के लिए स्पॉट राऊंड काऊसलिंग का पूरा शैड्यूल जारी कर दिया है। तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि यह स्पॉट काऊंसलिंग बीटैक, बीफार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री), बीआर्क, एमबीए, एमसीए, एमटैक, फार्मा डी. और बीएससी एचएमसीटी के लिए आयोजित की जाएगी।

बीफार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री) की सभी श्रेणी की स्पॉट काऊंसलिंग 11 अगस्त को तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में जमा दो की मैरिट के आधार पर होगी, जबकि बीटैक (डायरैक्ट एंट्री) की स्पॉट काऊंसलिंग 12 अगस्त को जमा दो की मैरिट के आधार पर तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में होगी। वहीं बीटैक (डायरैक्ट एंट्री) में ईडब्ल्यूएस और टीएफडब्ल्यू श्रेणी वाले अभ्यर्थियों की काऊंसलिंग 13 अगस्त को प्रस्तावित है। 

बीएससी एचएमसीटी की स्पॉट काऊंसलिंग 12 अगस्त को संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी, जहां पर उपरोक्त कोर्स चलता है। बीआर्क की काऊंसलिंग 17 अगस्त को राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां, कांगड़ा में होगी और एमबीए व एमसीए में प्रवेश के लिए स्पॉट काऊंसलिंग स्नातक की मैरिट के आधार पर 11 अगस्त को संबंधित शिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाएगी। 

एमटैक और फार्मा डी. की काऊंसलिंग 14 अगस्त को संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी, जहां पर उपरोक्त कोर्स चलते हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बीटैक, बीफार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री), बीआर्क, एमबीए, एमसीए, एमटैक, फार्मा डी., बीएससी एचएमसीटी की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काऊंसलिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित डिटेल अभ्यर्थी तकनीकी विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर देख सकते हैं, जिसमें संबंधित कोर्स में पात्रता के बारे में जानकारी उपलब्ध है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!