BJP ने PM Modi के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2019 03:48 PM

blood donation camp in una hospital

ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ने भाजपा ने पी.एम. नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर और मरीजों को फल वितरण का आयोजन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की।

ऊना (अमित): ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ने भाजपा ने पी.एम. नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर और मरीजों को फल वितरण का आयोजन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की। रक्तदान शिविर में करीब 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिन्हे जिला भाजपा की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। वहीँ भाजपा नेताओं ने अस्पताल में उपचारधीन करीब 250 मरीजों को फल भी वितरित किए।
PunjabKesari, Blood Donation Camp Image

मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही भाजपा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पी.एम. मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा देशभर में पी.एम. मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह में भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे, वहीँ सरकार की योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों को दिलाएंगे।
PunjabKesari, Fruit Distribute Image

कांग्रेस के हिमाचल अाॅन सेल नारे में थोड़ी भी सच्चाई नहीं

भाजपा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ने नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा सरकार पर प्रदेश की संपत्तियों को बेचने के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में युवाओं को रोजगार और प्रदेश में निवेश के लिए कोई काम नहीं किया और अब जब जयराम सरकार इस दिशा में काम कर रही है तो अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए कांग्रेस अपने पुराने नारे हिमाचल ऑन सेल का शोर मचा रही है,जिसमें थोड़ी भी सच्चाई नहीं है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!