नालागढ़ में फार्मा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 मजदूर गंभीर घायल

Edited By prashant sharma, Updated: 29 Oct, 2021 03:56 PM

blast in pharma factory in nalagarh 7 laborers seriously injured

हिमाचल प्रदेश में कहीं आग, कहीं सड़क हादसों की सूचना लगतार आ रही है। अब प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक फार्मा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। हादसे में फार्मा फैक्ट्री में काम करने वाले 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

नालागढ़ : हिमाचल प्रदेश में कहीं आग, कहीं सड़क हादसों की सूचना लगतार आ रही है। अब प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक फार्मा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। हादसे में फार्मा फैक्ट्री में काम करने वाले 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना नालागढ़ के तहत बागबानिया में स्थित श्रीनिवास फार्मा फैक्ट्री में दोपहर एक बजे हुई है। ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे तो अचानक एक प्लांट में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि ब्लास्टर इतना भयानक था कि फैक्ट्री की दीवारों में भी दरार आ गई। ब्लास्ट के कारण दरवाजे, शीशे और खिड़कियों के टूटने से मजदूर घायल हुए हैं। फिलहाल ब्लास्ट के कारण लाखों रूपएका नुकसान होने का अनुमान है। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फार्मा फैक्ट्री में ब्लास्टर मिलते ही फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। वहीं प्रशासन की ओर से तहसीलदार नालागढ़ और पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। हालांकि अब तक ब्लास्ट होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। श्रीनिवास फार्मा फैक्ट्री के प्लांट हेड शिव कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ब्लास्ट हो गया, जिसमें कई मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक तौर पर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, नालागढ़ के फायर ऑफिसर ने बताया कि जैसे ही वह दमकल विभाग की 2 गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचें तो देखा गया कि प्लांट के भीतर ब्लास्ट होने के कारण सभी खिड़कियां और दरवाजे टूट चुके थे। इसके साथ उन्होंने कहा,’ प्लांट हेड ने उन्हें बताया कि यह ब्लास्ट शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुआ है. वहीं, मौके पर भी देखा गया कि शॉर्ट सर्किट के कारण एक चीज जली हुई थी। प्लांट में गैस ज्यादा होने की वजह से शार्ट सर्किट हुआ और ब्लास्ट हो गया। इस मामले की जांच की जा रही है और मामले में हुए नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!