Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2026 06:01 PM

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात गग्गल चौक के समीप बेसहारा पशु से टकराने पर 35 वर्षीय बाइक सवार घायल हो गया।
गग्गल (वीरेंद्र): पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात गग्गल चौक के समीप बेसहारा पशु से टकराने पर 35 वर्षीय बाइक सवार घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा और स्टेयरिंग क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि पशु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलैंस को सूचना दी।
एम्बुलैंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए टांडा पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। रात के समय सड़क पर पशुओं की मौजूदगी वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने प्रशासन से बेसहारा पशुओं की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।