विस चुनावों में हार के कारणों पर BJP का मंथन, लोकसभा चुनावों में जीत को लेकर बनाई रणनीति

Edited By Vijay, Updated: 04 Feb, 2023 11:38 PM

bjp working committee meeting

3 दिवसीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन पहले सत्र के दौरान पदाधिकारियों की मैराथन बैठक चली। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बैठक दोपहर 3 बजे तक जारी रही। इससे पहले शुक्रवार देर रात्रि कोर ग्रुप ने भी 4 घंटे से अधिक समय तक विभिन्न मसलों पर मंथन किया।

ऊना (सुरेन्द्र/विशाल): 3 दिवसीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन पहले सत्र के दौरान पदाधिकारियों की मैराथन बैठक चली। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बैठक दोपहर 3 बजे तक जारी रही। इससे पहले शुक्रवार देर रात्रि कोर ग्रुप ने भी 4 घंटे से अधिक समय तक विभिन्न मसलों पर मंथन किया। विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली कार्यसमिति में अनेक मसले चर्चा का हिस्सा रहे। बैठक में पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन सहित अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया। 

हालांकि इस चर्चा को कोर ग्रुप का ही हिस्सा रखते हुए उजागर नहीं किया गया लेकिन चुनावों में हुई हार को लेकर भी सिलसिलेवार बात हुई। रिवाज बदलने की जगह राज कैसे बदल गया, इस पर भी मंथन हुआ। कैसे आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत हो, इसको लेकर भी रणनीति और रोडमैप तैयार किया गया। चुनाव हारने के बाद सभी नेता एक साथ मंत्रणा करते हुए नजर आए। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष ने कोर ग्रुप और पदाधिकारी बैठक के अंदरूनी मसलों की जानकारी तो सांझा नहीं की लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि पार्टी की हार के सभी बिन्दुओं पर विचार-विमर्श हुआ है।  

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार देर सायं भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने जिला मुख्यालय ऊना पहुंचे। अनुराग ठाकुर रविवार को भी इस बैठक में शिरकत करेंगे। उनका पार्टी कार्यालय में विधिवत स्वागत किया गया। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने कार्यसमिति के एक सत्र को संबोधित किया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!