Edited By Vijay, Updated: 23 Jun, 2022 11:08 PM
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश भाजपा ने वीरवार को चंडीगढ़ में रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर व्हिप को भी जारी किया गया, साथ ही सभी विधायकों को चुनाव प्रक्रिया के...
शिमला (कुलदीप): राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश भाजपा ने वीरवार को चंडीगढ़ में रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर व्हिप को भी जारी किया गया, साथ ही सभी विधायकों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में समझाया गया और उनसे आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए गए। सूत्रों के अनुसार व्यस्तता के चलते एक मंत्री व एक विधायक बैठक में मौजूद नहीं थे। बैठक में नगर निगम शिमला व विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी की तरफ से करवाए गए त्रिदेव सम्मेलनों का फीडबैक भी लिया गया, साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी वरिष्ठ नेताओं ने टिप्स दिए। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट विधानसभा के पुस्तकालय कक्ष में डाले जाएंगे, जिसको लेकर सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी चर्चा
चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बैठक के बाद कुछ देर तक चर्चा हुई। बैठक में दोनों नेताओं ने राज्यों में राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
सीएम व भाजपा अध्यक्ष दिल्ली रवाना
चंडीगढ़ में पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली रवाना हो गए हैं। ये दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे।
हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत भी दर्ज करेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here