BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पहुंचे शिमला, प्रदेशाध्यक्ष चयन व नगर निगम चुनाव का लेंगे फीडबैक

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2023 09:15 PM

bjp national vice president saudan singh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। नए अध्यक्ष के चयन और नगर निगम चुनाव की फीडबैक लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह शिमला पहुंच गए हैं।

शिमला (कुलदीप): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। नए अध्यक्ष के चयन और नगर निगम चुनाव की फीडबैक लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल पहुंचकर देर सायं पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इसमें नगर निगम शिमला के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए उत्तर प्रदेश के विधायक श्रीकांत शर्मा व प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जम्वाल सहित अन्य नेता मौजूद थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार सौदान सिंह प्रदेश भाजपा के नेताओं से नए अध्यक्ष के चयन को लेकर फीडबैक लेने के बाद इसकी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे, जिसके बाद दिल्ली से नए अध्यक्ष की घोषणा होगा। इसी तरह नगर निगम चुनाव से संबंधित रिपोर्ट भी वह आलाकमान को सौंपेंगे। 

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं सुरेश कश्यप
उल्लेखनीय है कि गत वीरवार को सुरेश कश्यप ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को सौंप दिया था। इसके बाद उनका शूगर लेवल गिरने के कारण उनको उपचार के लिए दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की सूचना है, जिसके बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

लोकसभा चुनाव के चलते अध्यक्ष पद पर बदलाव चाहती है भाजपा
उपचुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा आलाकमान अध्यक्ष पद पर नए नेता की तैनाती करना चाहती है। इसका एक कारण यह भी है कि सुरेश कश्यप को फिर से चुनाव मैदान में उतारे जाने पर उन्हें अपना ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र पर केंद्रित करना होगा। इसके अलावा बदले परिदृश्य के अनुसार भाजपा नए अध्यक्ष की तैनाती करेगी। इस पद के लिए प्रमुख दावेदारों में विपिन परमार, बिक्रम सिंह, इंदु गोस्वामी, डाॅ. सिकंदर कुमार, सुरेश भारद्वाज, डाॅ. राजीव सहजल व डाॅ. राजीव बिंदल के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!