धर्मशाला उपचुनाव : किशन कपूर के बूथ में भाजपा, सुधीर शर्मा के बूथ में पिछड़ी कांग्रेस

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2019 11:17 PM

bjp in kishan kapoor s booth congress backward in sudhir sharma s booth

उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता अपने-अपने बूथों पर पार्टी प्रत्याशियों को लीड नहीं दिलवा सके हैं। भाजपा की बात करें तो सांसद किशन कपूर के बूथ में पार्टी प्रत्याशी विशाल नैहरिया को 210 मत ही मिले जबकि इसी बूथ में आजाद प्रत्याशी पुनीश पाधा...

धर्मशाला (जिनेश): उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता अपने-अपने बूथों पर पार्टी प्रत्याशियों को लीड नहीं दिलवा सके हैं। भाजपा की बात करें तो सांसद किशन कपूर के बूथ में पार्टी प्रत्याशी विशाल नैहरिया को 210 मत ही मिले जबकि इसी बूथ में आजाद प्रत्याशी पुनीश पाधा ने 506 वोट हासिल किए हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी अपने बूथ पर पार्टी प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण को 105 वोट ही दिलवा पाए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के प्रतिद्वंद्वी विशाल नैहरिया को 462 वोट मिले। इसी बूथ में आजाद प्रत्याशी पुनीश पाधा ने भी 148 वोट लिए जो कांग्रेस प्रत्याशी से अधिक हैं।

विशाल नैहरिया को बूथ घनियारा से मिले सर्वाधिक वोट

भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया को सर्वाधिक वोट उनके ही गृह बूथ घनियारा से 586 वोट मिले हैं जबकि जीपीएस ठंबा में सबसे कम 46 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण को सर्वाधिक 286 वोट धर्मशाला के वैस्ट बूथ से मिले हैं जबकि सामुदायिक भवन चैतड़ू में सबसे कम 8 वोट कांग्रेस के खाते में गए हैं। आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी को कनैड बूथ से 681 वोट मिले हैं जोकि सर्वाधिक हैं और धर्मकोट में निर्दलीय प्रत्याशी एक भी वोट हासिल नहीं कर पाए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!