Himachal: राकेश राठौर बने पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष, हमीरपुर के चाहड़ गांव में खुशी की लहर

Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2026 03:40 PM

rakesh rathore becomes punjab bjp vice president

जालंधर नगर निगम के पूर्व मेयर राकेश राठौर को भाजपा की पंजाब इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंजाब की राजनीति में उन्हें मिली इस बड़ी जिम्मेदारी और पदोन्नति से हिमाचल प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव चाहड़ (जिला हमीरपुर) में खुशी का माहौल है।

हमीरपुर (राजीव): जालंधर नगर निगम के पूर्व मेयर राकेश राठौर को भाजपा की पंजाब इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंजाब की राजनीति में उन्हें मिली इस बड़ी जिम्मेदारी और पदोन्नति से हिमाचल प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव चाहड़ (जिला हमीरपुर) में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं ने जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी हैं।

राकेश राठौर की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। टौणीदेवी से संबंध रखने वाले प्रदेश भाजपा सदस्य विजय बहल के साथ-साथ चाहड़ गांव के निवासी प्यार सिंह, परमानंद, सत्यागर सिंह, रघुवीर चौहान, जगदीश परमार, अनंत राम परमार, पूर्व प्रधान बबीता चौहान, देश राज चौहान और बारी पंचायत के प्रधान राजीव चौहान सहित कई अन्य गण्यमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की है। सभी ने एकत्रित होकर जश्न मनाया और इसे गांव व प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

ग्रामीणों ने बताया कि राकेश राठौर का पैतृक घर चाहड़ में है और उनका परिवार लंबे समय से जनसेवा और राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके दिवंगत चाचा लश्करी राम राठौर बमसन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पहले विधायक चुने गए थे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि राकेश राठौर ने अपनी योग्यता और कड़ी मेहनत के दम पर न केवल पंजाब की राजनीति में बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में भी अपने पैतृक गांव, हमीरपुर जिले और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!