विधानसभा चुनाव : भाजपा ने सौदान सिंह को चुनाव प्रभारी, देवेंद्र राणा को सह-प्रभारी बनाया

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Aug, 2022 06:37 PM

bjp appointed saudan singh as himachal election in charge

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल का प्रभारी नियुक्त किया है। जम्मू के पार्टी नेता देवेंद्र सिंह राणा को सह-प्रभारी लगाया गया है।

शिमला (कुलदीप): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल का प्रभारी नियुक्त किया है। जम्मू के पार्टी नेता देवेंद्र सिंह राणा को सह-प्रभारी लगाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह प्रदेश में करीब एक साल से सक्रिय हैं। प्रदेश भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से उनका लगातार संवाद जारी है।  कोर ग्रुप से लेकर पार्टी की अहम बैठकों में भी वे लगातार उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए की गई ये नियुक्तियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। टिकट आबंटन से लेकर अन्य फैसलों में इन नेताओं की भूमिका अहम रहेगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!