Bilaspur: कार सवार 2 युवकों से चिट्टे की खेप बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Apr, 2026 04:03 PM

bilaspur youth chitta recovered

जिला मुख्यालय में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 1.84 ग्राम चिट्टा बरामद कर 2 युवकों को हिरासत में लिया है।

बिलासपुर (बंशीधर): जिला मुख्यालय में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 1.84 ग्राम चिट्टा बरामद कर 2 युवकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि पुलिस चौकी शहर बिलासपुर की टीम धौलरा गेट के समीप वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान लखनपुर की ओर से आ रही एक कार (नं. एचपी 12ई-7421) को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन को भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा कर उसे रोका।

कार में 2 युवक सवार थे। तलाशी के दौरान यह चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान चंदन (26) निवासी कोठीपुरा तहसील सदर जिला बिलासपुर तथा शीतल उर्फ डेजी (26) निवासी मेन मार्कीट बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना सदर पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!