5 वर्ष बाद गिरफ्तार किया उदघोषित अपराधी

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Jul, 2021 07:16 PM

bilaspur proclaimed offender arrested

सड़क दुर्घटना के लगभग 16 वर्ष पुराने मामले में अदालत से उदघोषित अपराधी करार दिए गए आरोपी को बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेंशण शाखा ने हरियाणा के राजपुरा खरकड़ी से गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर) : सड़क दुर्घटना के लगभग 16 वर्ष पुराने मामले में अदालत से उदघोषित अपराधी करार दिए गए आरोपी को बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेंशण शाखा ने हरियाणा के राजपुरा खरकड़ी से गिरफ्तार किया है। हरियाणा के भिवानी निवासी टैंपो चालक रतन सिंह को अदालत ने 5 वर्ष पहले उदघोषित अपराधी करार दिया था। जानकारी के अनुसार 19 सितम्बर, 2005 को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंगल के पास बिलासपुर से घागस की ओर जा रहे हरियाणा नंबर के एक तेज रफ्तार टैंपो ने दूसरी ओर से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में एन.टी.पी.सी. कोलडैम में बतौर साईट सुपरवाइजर कार्यरत बिलासपुर का सुरेश ठाकुर (25) घायल हो गया था। उसकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने हरियाणा के भिवानी निवासी टैंपो चालक रतन सिंह के खिलाफ  मामला दर्ज किया था।

छानबीन व कार्रवाई करने के बाद अदालत में चालान पेश किया गया। अदालत से आरोपी रतन सिंह को कई बार सम्मन जारी किए गए, लेकिन वह किसी भी पेशी पर हाजिर नहीं हुआ। इस पर 6 सितम्बर, 2016 को अदालत ने उसे उदघोषित अपराधी करार दिया था। उसे तलाश करने का जिम्मा पुलिस की विशेष अन्वेंशण शाखा को सौंपा गया। पुलिस की विशेष अन्वेंशण शाखा की टीम ने पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा व दिल्ली समेत कई स्थानों पर उसे ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। गत दिवस पुलिस की विशेष अन्वेंशण शाखा के इंचार्ज अनिल की अगुवाई में राकेश, राजेश व रविंद्र ने मुखबिर की सूचना पर उसे हरियाणा के राजपुरा-खरकड़ी में गिरफ्तार किया तथा उसे आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। डी.एस.पी. बिलासपुर राज कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!