जेपी नड्डा मंगलवार को विजयपुर स्कूल पोलिंग बूथ पर डालेंगे वोट, पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jan, 2021 10:48 PM

bilaspur nadda tuesday votes

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को अपने 2 दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। उनकी अगवानी करने प्रदेश मुख्यमंत्री चंडीगढ़ पहुंचे थे।

बिलासपुर: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को अपने 2 दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। उनकी अगवानी करने प्रदेश मुख्यमंत्री चंडीगढ़ पहुंचे थे। नड्डा चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री के साथ ही हैलीकॉप्टर में बिलासपुर आए। उनका हैलीकॉप्टर शाम करीब सवा 4 बजे बिलासपुर के लुहणू मैदान में उतरा, जहां उनके व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, विधायक जी.आर. कटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, डी.सी. रोहित जम्वाल व एस.पी. दिवाकर शर्मा पहले ही मौजूद थे। वहां से नड्डा सीधे 2 किलोमीटर दूर स्थित एन.आर. अस्पताल में उपचाराधीन अपने पिता डा. एन.एल. नड्डा से मिलने गए। चिकित्सकों से उन्हें बताया कि उनके पिता अब स्वस्थ हैं। उसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

गौरतलब है कि नड्डा के पिता 16 जनवरी को सांस लेने में दिक्कत आने के चलते अस्पताल में दाखिल किए गए थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा फिर रात्रि को पिता के साथ विजयपुर गांव स्थित अपने पैतृक आवास में ही रुके। जानकारी के अनुसार नड्डा अपनी पत्नी डा. मल्लिका नड्डा सहित मंगलवार को अपने क्षेत्र के जिला परिषद व बी.डी.सी. सदस्य को चुनने के लिए वोट डालेंगे जबकि उनकी विजयपुर पंचायत के लोग पहले ही अपने जनप्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन कर चुके हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर ने बताया कि नड्डा मंगलवार को विजयपुर पंचायत की राजकीय प्राथमिक पाठशाला विजयपुर में सुबह 11 बजे वोट डालने जाएंगे व फिर शाम के समय सड़क मार्ग से चंडीगढ़ व वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली चले जाएंगे।

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एन.आर. अस्पताल में उपचाराधीन नड्डा के पिता का कुशलक्षेम जानकर सीधे लुहणू हैलीपैड पहुंचे व हैलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला के लिए प्रस्थान कर गए। मुख्यमंत्री के टूअर प्रोग्राम में कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स संस्थान का रिव्यू लेना भी शामिल था लेकिन इस रिव्यू संबंधी काई आधिकारिक जानकारी प्रशासन या लोक संपर्क  विभाग द्वारा मीडिया को नहीं दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!