Bilaspur: कसोल में होगा राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Oct, 2024 03:53 PM

bilaspur kasel championship

हिमाचल प्रदेश रोइंग एसोसिएशन अंडर-13 और सब-जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप 22 से 26 अक्तूबर तक गोरखपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली है।

बिलासपुर (अंजलि): हिमाचल प्रदेश रोइंग एसोसिएशन अंडर-13 और सब-जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप 22 से 26 अक्तूबर तक गोरखपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली है। कोच संजीव सिंह रोइंग ने बताया कि इच्छुक एथलीटों का चयन 7 अक्तूबर शाम 4 बजे कसोल में ट्रायल में भाग लेने के बाद होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप के लिए पात्र एथलीट में सब जूनियर श्रेणी में उनको लिया जाएगा जिनका जन्म 1 जनवरी, 2009 को या उसके बाद हुआ हुआ हो और अंडर-13 श्रेणी में एथलीट का जन्म 1 जनवरी, 2011 को या उसके बाद हुआ हो। उन्होंने बताया कि वह सभी पात्र एथलीटों को इस अवसर का लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!