Bilaspur: HRTC बस में सवार यात्री से पकड़ी 1.950 किलोग्राम चरस, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 03 Sep, 2026 05:24 PM

smuggler arrested with hashish

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।...

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 950 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

जानकारी के अनुसार नशे की तस्करी रोकने के लिए बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम और थाना स्वारघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर समलेटू नामक स्थान पर विशेष नाकाबंदी कर रखी थी। गत शाम इस नाके पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से आई की एचआरटीसी की एक बस को जांच के लिए रोका गया। निरीक्षण के दौरान बस में सवार एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब पुलिस ने सख्ती से उसके सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से 1.950 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार नशे की इस बड़ी खेप के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार (22) के रूप में हुई है। आरोपी गांव नूरणखैरा, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाला है।  बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी कि वह चरस की इतनी बड़ी खेप हिमाचल में कहां से और किस तस्कर से लाया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस केवल इस मोहरे तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इस खेप के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूछताछ के बाद इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर इस मामले में जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां होने की पूरी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!