सुराणी-खुंडियां मार्ग पर चरस के साथ बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2021 11:48 PM

bike riders arrested with hashish

पुलिस थाना ज्वालामुखी ने खुंडियां मार्ग पर बाइक सवार 2 युवकों से 22.15 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि एसआई नाजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सुराणी-खुंडियां मार्ग पर चैकिंग कर रही थी कि....

ज्वालामुखी (ब्यूरो): पुलिस थाना ज्वालामुखी ने खुंडियां मार्ग पर बाइक सवार 2 युवकों से 22.15 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि एसआई नाजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सुराणी-खुंडियां मार्ग पर चैकिंग कर रही थी कि तभी बाइक पर सवार 2 युवक जोकि खुंडियां से सपड़ी की तरफ आ रहे थे जोकि पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। इस पर मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने जेब से कोई वस्तु निकालकर झाड़ियों में फैंक दी। पुलिस ने उसे उठाकर देखा तो उसमें 22.15 ग्राम चरस पाई गई। आरोपियों की पहचान सतीश कुमार निवासी बलाहार सलिहार खुंडियां तथा रजनीश बढिय़ाल निवासी बनखंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!