हरोली में ट्रैक्टर चला रही युवती ने मुख्य सड़क पर मोड़ा वाहन, बाइक सवार की चपेट में आने से मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 30 Apr, 2026 04:45 PM

bike rider dies after being struck in haroli

ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग पर गांव पंजावर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव पंजावर में ट्रैक्टर चला रही युवती ने अचानक अपना वाहन मुख्य सड़क पर मोड़ दिया। जिससे वहां पर गगरेट से ऊना की ओर आ रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आ...

हरोली, (दत्ता): ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग पर गांव पंजावर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव पंजावर में ट्रैक्टर चला रही युवती ने अचानक अपना वाहन मुख्य सड़क पर मोड़ दिया। जिससे वहां पर गगरेट से ऊना की ओर आ रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया।

बाइक सवार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। पुलिस टीम ने गवाहों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरोली थाना के प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि मंगलवार को हुई घटना में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जिसके संदर्भ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!