Chamba News: SIU टीम ने जांच के लिए रोकी बाइक...तलाशी में मिला चिट्टा, 27 साल का तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Jun, 2026 03:50 PM

bike rider arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चम्बा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) की टीम ने एक बाइक सवार....

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चम्बा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) की टीम ने एक बाइक सवार युवक के कब्जे से 7.87 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में चम्बा सदर थाना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम मुख्य आरक्षी योगराज की अगुवाई में चम्बा-जोत मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी बीच जोत की तरफ से एक युवक बाइक पर सवार होकर चम्बा की ओर आ रहा था। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर युवक को रुकने का इशारा किया और उससे पूछताछ आरंभ की।

जब पुलिस टीम ने युवक की गतिविधियों को संदिग्ध पाया, तो उसकी और बाइक की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सावन जरियाल (27) निवासी गांव घोल्टी, डाकघर सरोल, तहसील व जिला चम्बा के रूप में की गई है।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी : एसपी
एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध चम्बा सदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में नशे की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस का यह कड़ा अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!