Edited By Kuldeep, Updated: 28 Apr, 2026 04:45 PM

भरमौर प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और बाहरी पर्यटकों के लिए कड़े निर्देश जारी करते हुए श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
भरमौर (उत्तम): भरमौर प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और बाहरी पर्यटकों के लिए कड़े निर्देश जारी करते हुए श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त और अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गया है। साथ ही मौसम की अनिश्चितता के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। अगले आदेशों तक यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई गाइड या व्यक्ति श्रद्धालुओं को यात्रा पर ले जाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपात स्थिति में करें संपर्क
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति यात्रा करते हुए या दूसरों को ले जाते हुए दिखे, तो तुरंत सूचना दें। आपातकालीन संपर्क- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, भरमौर - 01895-225506, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), भरमौर - 01895-225027, वन मंडल अधिकारी, भरमौर - 01895-225046, थाना प्रभारी, भरमौर - 01895-225026 प्रशासन ने सभी से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।