Kangra: रानीताल-बाथू पुल के पास फोरलेन पर गिरा मलबा, एक लेन बंद

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Aug, 2026 06:13 PM

bankhandi four lane debris

शिमला-मटौर फोरलेन पर रानीताल-बाथू पुल के समीप मंगलवार सुबह भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबा आने के बाद एहतिया

बनखंडी (राजीव): शिमला-मटौर फोरलेन पर रानीताल-बाथू पुल के समीप मंगलवार सुबह भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबा आने के बाद एहतियातन फोरलेन की एक लेन को यातायात के लिए बंद कर दिया गया, जबकि दूसरी लेन से वाहन चलते रहे। लैंडस्लाइड के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर कविराज ने बताया कि बारिश रुकने के बाद जल्द मलबा हटाकर बंद लेन को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोरलेन प्रबंधन की टीम प्रभावित हिस्से पर लगातार नजर रख रही है।

पिछले कुछ दिनों में भी इसी स्थान पर पत्थर गिरने की घटना हुई थी, जिसे तत्काल हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया था। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रानीताल-बाथू पुल के आसपास लैंडस्लाइड की घटनाएं काफी कम हुई हैं। पिछले वर्ष एक लेन लंबे समय तक बंद रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन लगातार बारिश के चलते वाहन चालकों को प्रभावित क्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। एनएचएआई की टीम बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने की संभावित घटनाओं को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!