गोबिंदसागर झील में डूबा युवक, गोताखोरों ने निकाला शव

Edited By Kuldeep, Updated: 16 May, 2022 09:21 PM

bangana gobindsagar youth drowned death

कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत रायपुर मैदान के समीप अंदरौली में गोङ्क्षबद सागर झील में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार को बी.बी.एम.बी. से आए गोताखोरों ने सर्च ऑप्रेशन के दौरान शव को बाहर निकाला।

बंगाणा: कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत रायपुर मैदान के समीप अंदरौली में गोङ्क्षबद सागर झील में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार को बी.बी.एम.बी. से आए गोताखोरों ने सर्च ऑप्रेशन के दौरान शव को बाहर निकाला। यह घटना रविवार सायं झील में युवकों के नहाते समय पेश आई। इसमें एक युवक डूब गया था। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र करनैल राम निवासी पंजाब के कामा (नवांशहर) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार सुबह बी.बी.एम.बी. नंगल से गोताखोर बुलाए थे। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को नवांशहर पंजाब से करीब 30 श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए दियोटसिद्ध आए थे। मंदिर में दर्शनों के बाद सायं श्रद्धालु 4 बजे के करीब बाबा गरीबनाथ मंदिर अंदरौली पहुंच गए। इस दौरान 4-5 युवक मंदिर से थोड़ी दूर जाकर गोबिंदसागर झील में नहाने उतर गए। इसमें प्रदीप सिंह झील के गहरे पानी में जाने से डूब गया। हालांकि उसके बाद साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने भी झील में डूबे युवक को तलाशने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गोङ्क्षबद सागर झील में एक युवक के डूबने की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस की टीम थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। बंगाणा थाना के प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश करने को बी.बी.एम.बी. से गोताखोरों की मदद ली गई। झील से शव को निकाल लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!