Kangra: पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप, पहले दिन 93 किलोमीटर का रहा लक्ष्य

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2024 10:33 PM

baijnath paragliding world cup

बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के पहले दिन प्रतिभागियों को एरियल डिस्टैंस के हिसाब से 68 किलोमीटर और लोकेशन के हिसाब से 93 किलोमीटर का लक्ष्य दिया गया।

बैजनाथ (बावा): बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के पहले दिन प्रतिभागियों को एरियल डिस्टैंस के हिसाब से 68 किलोमीटर और लोकेशन के हिसाब से 93 किलोमीटर का लक्ष्य दिया गया। प्रतिभागियों को बिलिंग से संसाल तक 5 किलोमीटर, संसाल से घटासनी तक का 11 किलोमीटर, घटासनी से कंडबाड़ी का 26 किलोमीटर, कंडबाड़ी से चायना पास 25 किलोमीटर, चायना पास से ऐहजू 5 किलोमीटर और ऐहजू से लैंडिंग साइट का 3 किलोमीटर का लक्ष्य दिया गया था। प्रतियोगिता के पहले दिन 23 देशों के 72 प्रतिभागियों ने उड़ान भरी।

इस प्रतियोगिता में किसी भी भारतीय महिला ने भाग नहीं लिया है। बी.पी.ए. के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के पहले दिन यूएसए के ऑस्टिन कॉक्स 1000 अंक लेकर पहले स्थान पर, पोलैंड के डोमिनक कैपिका 861 अंक के साथ दूसरे स्थान पर और हंगरी के बैंस हेल्सज 858 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। महिला वर्ग में पोलैंड की जॉन कॉट 724 अंक के साथ पहले स्थान पर, ब्राजील की मरीना ओलेक्सिन 372 अंक के साथ दूसरे स्थान पर और जर्मनी की दरिया एलतेकलव 370 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है।

जापान की टिंग ने आंगन में की सुरक्षित लैंडिंग
जापान की टिंग ने उपमंडल बैजनाथ के अवैरी गांव में पूर्व सैनिक उमेश भारद्वाज के आंगन में सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद उमेश भारद्वाज ने वर्ल्ड कप के पदाधिकारी को इसकी सूचना दी और चंद मिनट में ही रेस्क्यू टीम प्रतिभागी को लेकर हेड क्वार्टर के लिए रवाना होगी। उसे किसी भी तरह की चोट नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!