Kullu: पंचायत चुनाव को लेकर बैठक कर लौट रहे मां-बेटे पर खुखरी से हमला, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2026 07:26 PM

attack on mother and son police start investigation

पंचायत चुनाव को लेकर बैठक के बाद घर लौट रही महिला और उसके बेटे पर एक व्यक्ति द्वारा खुखरी से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दोनों मां-बेटा जख्मी हो गए हैं।

कुल्लू: पंचायत चुनाव को लेकर बैठक के बाद घर लौट रही महिला और उसके बेटे पर एक व्यक्ति द्वारा खुखरी से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दोनों मां-बेटा जख्मी हो गए हैं। पुलिस के अनुसार थाना मनाली के अंतर्गत कलसयोरी नाला में पंचायत चुनाव के संदर्भ में कमला देवी के खोखे में बैठक समाप्त होने के बाद रात 11 बजे कमला देवी व उसका बेटा सूरज अपने घर गौशाल जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में वरुण पुत्र भोला राम निवासी गौशाल आया, जिसने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौच करनी शुरू कर दिया। जब कमला व सूरज ने गाली-गलौच करने का कारण पूछा तो वरुण उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा तथा खुखरी निकाल कर सूरज पर हमला करने लगा। बीच-बचाव करते समय खुखरी के वार से महिला के बाएं हाथ में चोट लगी जबकि बेटे सूरज के गले में भी खरोंच आई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!