Sirmaur: मजाक में गले लगाया तो आगबबूला हो उठा युवक, पेट में घोंप दी कैंची, सैलून में मचा हड़कंप

Edited By Vijay, Updated: 04 Jun, 2026 12:15 PM

attack on boy with scissors in saloon

शहर के बद्रीपुर क्षेत्र में एक मामूली मजाक ने खौफनाक और हिंसक रूप ले लिया। सैलून में बाल कटवाने गए एक युवक को अपने ही परिचित से मजाक में गले मिलना इतना भारी पड़ा कि बात खून-खराबे तक पहुंच गई।

पांवटा साहिब (कपिल): शहर के बद्रीपुर क्षेत्र में एक मामूली मजाक ने खौफनाक और हिंसक रूप ले लिया। सैलून में बाल कटवाने गए एक युवक को अपने ही परिचित से मजाक में गले मिलना इतना भारी पड़ा कि बात खून-खराबे तक पहुंच गई। आरोपी ने गुस्से में आकर युवक को पहले थप्पड़ जड़ा और फिर उसके पेट में कैंची से जानलेवा वार कर दिया।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मूल रूप से राजस्थान (गांव सागरी, तहसील दसुही, जिला पाली) के रहने वाले और हाल में बद्रीपुर निवासी 25 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र प्रताप सिंह मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बद्रीपुर स्थित एक हेयर ड्रैसर की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा था। बाल कटवाने के बाद नारायण ने फोन-पे के जरिए पेमैंट की और दुकान संचालक के पुराने 10 रुपए के बकाए का भी हिसाब चुकता कर दिया।

नारायण के अनुसार दुकान में पहले से ही टोका निवासी सोहेल पुत्र अनवर मौजूद था। चूंकि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे, इसलिए नारायण ने यूं ही मजाक में सोहेल को गले लगा लिया, लेकिन सोहेल को यह बात रास नहीं आई। आरोप है कि जब नारायण दुकान से बाहर निकलने लगा तो सोहेल ने उसका रास्ता रोक लिया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हाथापाई का रूप ले लिया। गुस्से में आगबबूला सोहेल ने पहले नारायण को जोरदार थप्पड़ मारा और फिर पास ही रखी बाल काटने वाली कैंची उठाकर उसके पेट में घोंप दी।

इस अचानक हुए हमले से सैलून में अफरा-तफरी मच गई। पेट में कैंची लगने से घायल नारायण को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित नारायण सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी सोहेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एक मामूली मजाक हाथापाई और जानलेवा हमले में कैसे तब्दील हो गया, पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!