विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने मनोहर के परिजनों काे सौंपा 8.50 लाख रुपए का चैक

Edited By Vijay, Updated: 23 Jun, 2023 05:19 PM

assembly speaker kuldeep pathania meets manohar s family

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने चम्बा जिला की भांदल पंचायत में निर्मम हत्या के शिकार हुए मनोहर के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दी है। जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शुक्रवार को मृतक मनोहर के घर पहुंचे तथा...

सलूणी (शक्ति): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने चम्बा जिला की भांदल पंचायत में निर्मम हत्या के शिकार हुए मनोहर के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दी है। जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शुक्रवार को मृतक मनोहर के घर गांव थरोली पहुंचे तथा उसके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने मनोहर के पिता राजू को मुख्यमंत्री की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत जारी किए 8.50 लाख रुपए का चैक सौंपा। बता दें कि इससे पूर्व डीसी चम्बा अपूर्व देवगन द्वारा 50 हजार रुपए और एसडीएम सलूणी की ओर से 10 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान मृतक मनोहर के परिजनों को प्रदान की जा चुकी है। इस मौके पर डीसी चम्बा अपूर्व देवगन, एससी अभिषेक यादव, एसडीएम सलूणी ईशांत जसवाल व पंचायत प्रधान सुरेश कुमार व विधानसभा अध्यक्ष का स्टाफ मौजूद रहा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!