मंडी में फिर हुआ हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप

Edited By prashant sharma, Updated: 17 Jan, 2022 12:23 PM

another accident happened in mandi jeep fell in 200 meters deep gorge

रविवार को जहां मंडी एक सड़क हादसे ने दो लोगों की जान ले ली थी, वहीं सोमवार को एक बार फिर मंडी के गोहर में एक हादसा हुआ है। हादसे में जीप चालक को गंभीर चोट आई हैऔर उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोहर : रविवार को जहां मंडी एक सड़क हादसे ने दो लोगों की जान ले ली थी, वहीं सोमवार को एक बार फिर मंडी के गोहर में एक हादसा हुआ है। हादसे में जीप चालक को गंभीर चोट आई हैऔर उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपमंडल गोहर के चौलचौक- जहल सड़क मार्ग पर आज सुबह करीब 9ः30 बजे शाला की तरफ एक जीप जा रही थी। जीप जैसे ही बजरोहडू के पास पहुंची चालक ने नियंत्रण खोया और जीप सीधे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप एचपी 76 0343 का मालिक निजी काम से शाला की तरफ जा रहा था। बजरोहडू गांव के समीप हादसे हो गया और वाहन घवास नाले में गिर गया। हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए और चालक को सिर में गंभीर चोटें आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने जब जीप के गिरने की आवाज सुनी तो ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल चालक को जीप से बाहर निकाला व तुरंत उसे सड़क तक पहुंचाया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए गोहर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!