Edited By Kuldeep, Updated: 27 Apr, 2026 11:07 PM

मैड़ी क्षेत्र के समाजसेवियों ने धार्मिक आस्था और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी के लिए भूमि दान की है।
अम्ब (अश्विनी): मैड़ी क्षेत्र के समाजसेवियों ने धार्मिक आस्था और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी के लिए भूमि दान की है। जानकारी के अनुसार सुदेश कुमारी पत्नी स्व. रोशन लाल तथा उनके बेटे बीरेंद्र कुमार निवासी मैड़ी ने बाबा बड़भाग सिंह जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए डेरा प्रबंधन को 10 मरले भूमि दान दी है।
सोमवार को उन्होंने विधिवत रूप से भूमि की रजिस्ट्री धार्मिक स्थल के नाम करवाई है। उधर, डेरा बाबा बड़भाग सिंह के मुख्य प्रबंधक अमरिंदर सोढी ने इस सराहनीय कदम के लिए दानदाताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस प्रकार की दूरदर्शी सोच रखने वाले लोग बहुत कम मिलते हैं।