Kangra: हॉस्पिटैलिटी सैक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, धर्मशाला के प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में बिना आयु सीमा के एडमिशन शुरू

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2026 04:15 PM

admissions open with no age limit at prestigious government institute

पर्यटन और होटल इंडस्ट्री (आतिथ्य सत्कार) में अपना शानदार करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमैंट (SIHM) खनियारा, धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा...

धर्मशाला (ब्यूरो): पर्यटन और होटल इंडस्ट्री (आतिथ्य सत्कार) में अपना शानदार करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमैंट (SIHM) खनियारा, धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। इस संस्थान की सबसे खास बात यह है कि यहां संचालित किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे किसी भी उम्र के लोग इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

संस्थान प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान है। इस संस्थान को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित (स्पॉन्सर) किया जाता है। इसके अलावा, यह संस्थान भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन नैशनल काऊंसिल फॉर होटल मैनेजमैंट एंड कैटरिंग टैक्नोलॉजी (NCHMCT) से संबद्ध है।

वर्ष 2012 में अपनी स्थापना के बाद से यह संस्थान पिछले 14 वर्षों से होटल प्रबंधन और कलिनरी आर्ट्स के क्षेत्र में बेहतरीन व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। संस्थान में किताबी ज्ञान के साथ-साथ छात्रों के व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष बल दिया जाता है, ताकि छात्र इंडस्ट्री की मांग के अनुसार खुद को तैयार कर सकें। पर्यटन एवं होटल उद्योग में एक उज्ज्वल भविष्य की तलाश कर रहे विद्यार्थी और उनके अभिभावक प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों और काऊंसलिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए सीधे खनियारा, धर्मशाला स्थित संस्थान परिसर (कैंपस) में संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!