पानीपत से घर लौट रहे युवकों के साथ हुआ हादसा, एक को मिली मौत

Edited By kirti, Updated: 30 Mar, 2020 03:49 PM

accident occurred with youths returning home from panipat

हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल(अश्वनी कुमार) हुआ है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अरुण शर्मा पुत्र तिलक राज निवासी नुरपूर जिला कांगड़ा के रूप में...

ऊना: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल(अश्वनी कुमार) हुआ है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अरुण शर्मा पुत्र तिलक राज निवासी नुरपूर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसा थाना अंब के तहत भैरा में सोमवार को हुआ। जहां दोनों युवक पानीपत से घर लौट रहे थे। अंब के भैरा के समीप एक पिकअप तूड़ी लेकर जा रही थी कि सामने से बाइक पिकअप से टकरा गई। घायल को 108 कर्मियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में इसकी टांग फ्रैक्चर हो गई है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!