ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति

Edited By prashant sharma, Updated: 24 Nov, 2020 01:53 PM

a person in the grip of a train

देर रात्रि ढांगू पीर रेलवे फाटक के पास करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मालवाहक रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस से सूचना मिलते ही मोके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।

डमटाल (कालिया) : देर रात्रि ढांगू पीर रेलवे फाटक के पास करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मालवाहक रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस से सूचना मिलते ही मोके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। रेलवे पुलिस चौकी कंदरोड़ी के अधिकारी दविंदर कुमार ने बताया कि बीती रात ढांगू पीर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति पठानकोट से जालन्धर जा रही मालवाहक रेलगाड़ी की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त मृतक की पहचान करनी शुरू की पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को पहचान हेतु नूरपुर अस्पताल में रख दिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!