Edited By Vijay, Updated: 05 Sep, 2022 07:42 PM

गांव बहडाला में गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम सिंह (48) निवासी लडभड़ोल जिला मंडी के रूप में हुई है।
ऊना (विशाल): गांव बहडाला में गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम सिंह (48) निवासी लडभड़ोल जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में जिला मंडी के संधोल निवासी रमेश चंद ने बताया कि वह शादी समारोह में हिस्सा लेने ऊना पहुंचे थे। वह और प्रेम सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ गांव बहडाला में बस से उतर कर सड़क के किनारे पैदल जा रहे थे। इतने में तेज रफ्तार से आई एक गाड़ी ने उसके साथ पैदल जा रहे प्रेम सिंह को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से प्रेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने संतोषगढ़ निवासी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here