Chamba News: काम के सिलसिले में घर से निकला व्यक्ति...रास्ते में हो गया भयानक हादसा, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2026 07:21 PM

a man left home for work met with a horrific accident on the way two childre

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा से दुखद खबर सामने आई है। जिले के अंतर्गत आती बख्तपुर पंचायत में ढांक से गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई।

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा से दुखद खबर सामने आई है। जिले के अंतर्गत आती बख्तपुर पंचायत में ढांक से गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान पंकज कुमार पुत्र विदो राम निवासी गांव बख्तपुर के तौर पर की गई है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। पंकज कुमार शुक्रवार सुबह रोजमर्रा की तरह काम के सिलसिले में घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में पांव फिसल गया और अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा गिरा। पंकज कुमार को गिरता देखकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से पंकज कुमार को घायलावस्था में उठाकर मैडीकल कालेज चम्बा पहुंचाया।

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मैडीकल कालेज पहुंची और शव को कब्जे में लिया, साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस ने आरंभिक जांच व परिजनों के बयान के आधार पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। बख्तपुर पंचायत के प्रधान प्रवेद कृष्ण कपूर ने बताया कि उपमंडलीय प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। उधर, एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!