कोरोना वायरस: खौफ के बीच 8 Foreign Tourists दिल्ली के लिए हुए रवाना

Edited By kirti, Updated: 04 Apr, 2020 12:49 PM

8 foreign tourists leave for delhi

हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में लॉकडाउन के बीच फंसे अमेरिका व स्पेन के पर्यटकों को धर्मशाला से दिल्ली ले जाने का इंतजाम किया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली स्थित स्पेन दूतावास के अधिकारियों ने 8 वाहनों की सहायता से पर्यटकों को दिल्ली के...

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में लॉकडाउन के बीच फंसे अमेरिका व स्पेन के पर्यटकों को धर्मशाला से दिल्ली ले जाने का इंतजाम किया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली स्थित स्पेन दूतावास के अधिकारियों ने 8 वाहनों की सहायता से पर्यटकों को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके बाद सभी को उनके देश भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि 25 पर्यटकों को विशेष विमान से उनके देशों को भेजने के लिए दिल्ली स्थित स्पेन दूतावास ने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया था। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए विशेष विमान शनिवार रात 8.30 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा।

इनमें मैक्लोडगंज के अतिरिक्त हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पठानकोट, चूरू में स्पेन के 23 व अमेरिका व ब्रिटेन का एक-एक पर्यटक भी उड़ान भरेगा। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि 31 मार्च को विभिन्न होटलों व गेस्ट हॉउसों में ठहरे मैक्लोडगंज के 48 विदेशी पर्यटकों को भी दिल्ली भेजा गया था। मैक्लोडगंज में विभिन्न देशों के 87 विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे,जिनकी सूचना जिला प्रशासन ने एकत्रित की थी। उसके बाद उन्हें बारी-बारी से भेजने का बंदोबस्त चल रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!