Kullu: मनाली में पर्यटकों ने चलती गाड़ी से बाहर निकलकर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Edited By Vijay, Updated: 12 May, 2026 05:56 PM

tourists in manali create ruckus police teach them lesson

पर्यटन नगरी मनाली में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ताजा मामले में कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों का पुलिस ने ऑनलाइन चालान काटा है।

कुल्लू (संजीव): पर्यटन नगरी मनाली में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ताजा मामले में कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों का पुलिस ने ऑनलाइन चालान काटा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महाराष्ट्र नंबर की टाटा हैरियर कार (एमएच 02एफवाई-1802) में सवार पर्यटक चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे।

PunjabKesari

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं जहां पर्यटक चलती गाड़ियों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर फोटो खींचते और शोर मचाते हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर ली गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन का 2500 रुपए का चालान काटा गया है। उन्होंने पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!