Kangra: जेवर चोरी मामले में खुल रहे राज, दिल्ली से सुनार गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 17 May, 2026 09:38 PM

jaisinghpur jewelry theft jeweler arrested

लम्बागांव के सोल बनेहड़ गांव में हुए जेवर चोरी मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में अब दिल्ली से एक सुनार की गिरफ्तारी के साथ तीसरी गिरफ्तारी हुई है।

जयसिंहपुर (संदीप): लम्बागांव के सोल बनेहड़ गांव में हुए जेवर चोरी मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में अब दिल्ली से एक सुनार की गिरफ्तारी के साथ तीसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने पहले नानी और मामी के गहने चोरी करने के आरोप में एक विवाहित महिला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान महिला ने हरियाणा निवासी रमेश कुमार का नाम लिया, जिसे उसका प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस ने रमेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया। जांच में महिला ने खुलासा किया कि चोरी किए गए कुछ गहने उसने अपने प्रेमी को दिए, जबकि कुछ अलग-अलग स्थानों पर बेच दिए।

इसी कड़ी में पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ गहने दिल्ली के उत्तमनगर स्थित सुनार मनोज कुमार को भी बेचे गए थे। महिला और उसके प्रेमी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर सुनार मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लम्बागांव लाई। फिलहाल मुख्य आरोपी महिला न्यायिक हिरासत में है, जबकि रमेश कुमार पुलिस रिमांड पर है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डी.एस.पी. बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!