Hamirpur :  इन पंचायतों में 16 मई को बंद रहेगी बिजली, 8 घंटे तक लगेगा कट

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 May, 2026 05:17 PM

hamirpur electricity will be shut down in these panchayats on may 16

Nadaun News : विद्युत उपमंडल धनेटा में 16 मई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के कार्य के चलते ग्राम पंचायत धनेटा, ग्वालपत्थर, हथोल, बदारन, झलाण, बसारल और कमलाह के सभी गांवों एवं पेयजल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से...

Nadaun News : विद्युत उपमंडल धनेटा में 16 मई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के कार्य के चलते ग्राम पंचायत धनेटा, ग्वालपत्थर, हथोल, बदारन, झलाण, बसारल और कमलाह के सभी गांवों एवं पेयजल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।

सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगर 16 मई को मौसम खराब हुआ तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

वहीं, विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के 11केवी फीडर की मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 17 मई को बरोह, औद्योगिक क्षेत्र, बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, मोहीं, चोपड़ा कॉलोनी, कथाल, जमली और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!