IPL 2026: धर्मशाला में 26 मई को RCB vs GT की महाभिड़ंत, जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2026 12:26 AM

ipl 2026 qualifier 1 rcb vs gt dharamshala match virat kohli shubman gill

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामैंट का पहला क्वालीफायर महामुकाबला आगामी 26 मई (मंगलवार) को धर्मशाला के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

धर्मशाला (ब्यूरो): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामैंट का पहला क्वालीफायर महामुकाबला आगामी 26 मई (मंगलवार) को धर्मशाला के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस नॉकआऊट मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स की टीमें सीधे फाइनल में एंट्री मारने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। यह ब्लॉकबस्टर मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 26 मई को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के नियम बेहद दिलचस्प हैं। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं, हारने वाली टीम का सफर यहां खत्म नहीं होगा, बल्कि उसे क्वालीफायर 2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

PunjabKesari

हैदराबाद से हारकर भी टॉप पर आरसीबी

इससे पहले शुक्रवार को खेले गए लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों के बड़े अंतर से हराया। हालांकि, इस करारी हार के बावजूद आरसीबी की टीम अपने शानदार नैट रन रेट और अंकों के दम पर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है।

कप्तानों की असली परीक्षा, कोहली पर रहेंगी नजरें

इस महामुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल की रणनीतिक परीक्षा होगी। इसके साथ ही, पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी। कोहली के कंधों पर आरसीबी को एक मजबूत और विस्फोटक शुरूआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

PunjabKesari

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें रही हैं बराबरी पर

अगर इस सीजन के ग्रुप स्टेज की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए दो मैचों में से एक-एक मैच अपने नाम किया है। आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं गुजरात टाइटन्स ने पलटवार करते हुए शानदार वापसी की और आरसीबी को 4 विकेट से धूल चटाई थी। ऐसे में धर्मशाला की पिच पर दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी और रोमांचक टक्कर देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!